छत्तीसगढ़ के सांसद अपनी निधि खर्च करने के मामले में अब पीछे नहीं रहे। एक-दो सांसदों को छोड़ दिया जाए, तो प्रदेश के सभी सांसदों ने अपनी निधि का उपयोग किया है। इसमें भाजपा सांसद कमलेश जांगड़े सबसे आगे हैं।वहीं से कांग्रेस सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत दूसरे नम्बर पर हैं। हालांकि महंत ने अपनी निधि से सबसे ज्यादा 287 कामों की अनुशंसा की है, लेकिन अब तक 6.30 करोड रुपए की राशि का उपयोग हुआ है।वहीं, जांगड़े ने 278 कामों की अनुशंसा की है और 8.44 करोड रुपए खर्च हुए हैं। जांगड़े की ओर से मंजूर 157 काम पूरे हो चुके हैँ। वहीं, महंत की अनुशंसा वाले 79 काम ही पूरे हुए हैं।

