छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के मुद्दे को लेकर सियासत का पारा फिर चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अपने ट्विटर संदेश में पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर तंज कसते हुए कहा कि “दूसरों पर कीचड़ उछालकर अपने दाग नहीं छिपाए जा सकते।”नक्सलवाद के खात्मे के श्रेय को लेकर प्रदेश में सियासत का पारा चढ़ा हुआ है। इस पर अब तीन बार के मुख्यमंत्री और वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने पलटवार किया है। साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ सहित देश को नक्सलमुक्त करने वाले गृह मंत्री अमित शाह को ‘साध्य पुरुष कहा है।