Home छत्तीसगढ़ नगर पंचायत शिवनंदनपुर आम निर्वाचन 2026: मतदाता नामावली प्रकाशित, 20 अप्रैल तक...

नगर पंचायत शिवनंदनपुर आम निर्वाचन 2026: मतदाता नामावली प्रकाशित, 20 अप्रैल तक दर्ज होंगे दावे-आपत्ति…..

17
0

सूरजपुर, 13 अप्रैल 2026। नगर पंचायत शिवनंदनपुर आम निर्वाचन 2026 के अंतर्गत 01 अप्रैल 2026 की स्थिति में तैयार की गई मतदाता नामावली का नगर पंचायत के समस्त 15 वार्डों के मतदान केंद्रों में प्रारंभिक प्रकाशन कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग, रायपुर के निर्देशानुसार दिनांक 20 अप्रैल 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन), जिला सूरजपुर ने नगर पंचायत शिवनंदनपुर के समस्त गणमान्य नागरिकों, आम जनता एवं मतदाताओं से आग्रह किया है कि वे अपने-अपने वार्ड के मतदान केंद्रों, नगरीय निकायों, संबंधित तहसील कार्यालयों एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालयों में उपलब्ध मतदाता सूची का भली-भांति अवलोकन करें। नागरिक यह सुनिश्चित करें कि उनके एवं उनके परिवार के सभी पात्र सदस्यों के नाम संबंधित वार्ड की मतदाता सूची में सही रूप से अंकित हैं। किसी भी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर तत्काल नगर पंचायत में उपलब्ध प्राधिकृत कर्मचारी के समक्ष सुधार हेतु आवेदन करें।
महत्वपूर्ण तिथियां:
संबंधित मतदान केंद्र में नाम जोड़ने, नाम काटने एवं नाम में हुई त्रुटि के सुधार का कार्य दिनांक 20 अप्रैल 2026 (सोमवार) अपराह्न 3 बजे तक किया जाएगा। नए मतदाता का नाम जोड़ने की अंतिम तिथि 24 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) निर्धारित है। विहित समय के पश्चात प्रस्तुत दावे या आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं जागरूक मतदाता बनें तथा अपने परिवार, मित्रों एवं पड़ोसियों को भी मतदाता नामावली में नाम जुड़वाने हेतु प्रेरित करें, ताकि मतदाता सूची शुद्ध एवं त्रुटिरहित बन सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here