लखनपुर। सरगुजा जिले के लखनपुर और गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार की दोपहर हुए दो अलग-अलग सडक़ हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई, इसमें एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।इसमें बाइक सवार 3 युवक ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान सामने से आ रही स्कॉर्पियो से टकरा गए। इसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 घायल हो गए।दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम छिंदकालो निवासी आदित्य पिता महेश राम, बाबूलाल पिता भगत राम तथा अमन पिता संतोष (22-25 वर्ष) एक ही बाइक पर सवार होकर उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम निम्हा गए थे। वहां से तीनों लौट रहे थे।

