प्रदेश में प्रस्तावित जनगणना 2027 का पहला चरण 1 मई से 30 मई 2026 तक संचालित किया जाएगा। इस दौरान ‘हाउस लिस्टिंग और हाउसिंग सेंसस’ के अंतर्गत प्रत्येक घर, परिवार और उनकी बुनियादी सुविधाओं का विस्तृत सर्वे किया जाएगा। इसके तहत 16 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच नागरिकों को सेल्फ-एन्यूमरेशन की सुविधा प्रदान की गई है। लोग ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपने घर और परिवार से जुड़ी जानकारी स्वयं भर सकेंगे। इस चरण में मकान की स्थिति, उपयोग (रहवासी या व्यावसायिक), निर्माण की गुणवत्ता (कच्चा या पक्का), परिवारों की संख्या सहित कुल 33 बिंदुओं पर जानकारी एकत्र की जाएगी। साथ ही पेयजल, शौचालय, बिजली, कुकिंग फ्यूल, इंटरनेट, टीवी-रेडियो जैसी सुविधाओं का भी रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा।

