इस सप्ताह 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉक्टर भीमराव आम्बेडकर जयंती मनाया जाएगा। इसे लेकर केंद्र सरकार ने देशभर में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। छत्तीसगढ़ में जगह जगह स्थापित डॉक्टर भीमराव आम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यापर्ण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी।सार्वजनिक अवकाश का लाभ सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा। जारी आदेश के अनुसार बैंक व स्कूल भी बंद रहेंगे। इन कर्मचारियों को भी सार्वजनिक अवकाश का लाभ मिलेेगा। इस संबंध में कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय ने आधिकारिक आदेश जारी किया है। जिसमें 14 अप्रैल को सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालयों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों में अवकाश रहेगा।

