प्रदेश के तकनीकी शिक्षा क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय ने वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए बीटेक और एमटेक कोर्स शुरू करने की आधिकारिक मंजूरी दे दी है। प्रवेश के लिए सीटें इस प्रकार निर्धारित हैं। बीटेक कुल 90 सीटें निर्धारित की है। इनमें मैकेनिकल, सिविल और कंप्यूटर साइंस ब्रांच में प्रति शाखा 30 सीटें हैं। प्रदेश में कामकाजी पेशेवरों के लिए ऐसे कोर्स की मांग वर्षों से थी। उचित विकल्प न होने के कारण कई कर्मचारी अनधिकृत रूप से नियमित कोर्स करने को मजबूर थे। अब इस नई व्यवस्था से उन्हें एक वैध, पारदर्शी और सुविधाजनक शैक्षणिक मार्ग मिलेगा।

