📍 मनेंद्रगढ़ | विशेष रिपोर्ट nilesh sony
स्थापना दिवस और डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर आयोजित शिविर में जनप्रतिनिधियों व युवाओं की सक्रिय भागीदारी
“सेवा ही संगठन” के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा मनेन्द्रगढ़ मंडल द्वारा एक सराहनीय पहल की गई।
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के पावन अवसर पर 220 बिस्तर अस्पताल, मनेंद्रगढ़ में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया।
इस सेवा कार्य में भाजपा जिला महामंत्री आशीष मजूमदार, सह प्रभारी रबिंद्र भारती एवं भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा सहित जिला एवं मंडल के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


सभी ने इस आयोजन को सामाजिक सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताते हुए युवाओं की भूमिका की सराहना की।
शिविर के दौरान कुल 35 यूनिट रक्त का पंजीयन हुआ, जिनमें से 8 से 12 युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
आयोजन में शामिल सभी रक्तदाताओं और सहयोगियों का सम्मान करते हुए आयोजकों ने आभार व्यक्त किया।
यह रक्तदान शिविर न केवल सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचायक बना, बल्कि युवाओं में सेवा भावना और जनहित के प्रति जागरूकता बढ़ाने का सशक्त माध्यम भी साबित हुआ।



