विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शुक्रवार तड़के भस्म आरती के दौरान आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सुबह कपाट खुलते ही मंदिर परिसर “जय महाकाल” के जयघोष से गूंज उठा। गर्भगृह के कपाट खुलने के बाद पुजारियों ने भगवान का श्रृंगार उतारकर विधि-विधान से पूजन शुरू किया।पंचामृत से पूजन के बाद कर्पूर आरती उतारी गई। वहीं नंदी हाल में नंदी जी का स्नान, ध्यान और पूजन भी किया गया। साथ ही शेषनाग का रजत मुकुट, मुंडमाल, रुद्राक्ष की माला और सुगंधित फूलों की मालाएं पहनाई गईं। भगवान को फल और मिष्ठान का भोग भी लगाया गया।

