छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम-आशा) योजना के तहत दलहन और तिलहन फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू हो चुकी है। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पंजीयन की अंतिम तिथि अब बढ़ाकर 20 अप्रैल 2026 कर दी गई है, योजना के तहत खरीफ 2025-26 की अरहर, उड़द, मूंग, सोयाबीन और मूंगफली जैसी फसलों की खरीदी की जा रही है। इसके अलावा रबी 2025-26 की चना, मसूर और सरसों फसल भी समर्थन मूल्य पर खरीदी के दायरे में शामिल हैं। इससे किसानों को बाजार की अनिश्चितता से राहत मिलेगी और उन्हें उचित मूल्य प्राप्त होगा।

