पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार को बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने कथित साड़ी घोटाले, नक्सलवाद, धर्मांतरण कानून समेत कई मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कौन सा ऐसा विभाग है जिसमें भ्रष्टाचार नहीं होता है।उन्होंने कहा कि राज्य में ऐसा कोई विभाग नहीं बचा है, जहां भ्रष्टाचार नहीं होता। पूरा मामला जांच का विषय है, लेकिन किसी भी मामले में जांच नहीं की जा रही है। भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि PWD, जल संसाधन और कृषि विभाग सहित कई विभागों में भ्रष्टाचार जारी है। उन्होंने कहा कि PWD में पहले वर्क ऑर्डर जारी कर दिया जाता है और टेंडर बाद में निकाला जाता है।
Home छत्तीसगढ़ भूपेश बघेल बोले-मंत्री-विधायकों को छोड़ देनी चाहिए Z+ सुरक्षा:बिलासपुर में कहा-बस्तर से...

