12वीं बोर्ड की हिंदी की परीक्षा आज (शुक्रवार) दोबारा हो रही है। इस बार छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। गोपनीयता और सुरक्षा को देखते हुए प्रश्न पत्रों के पैकेट में वन टाइम लॉक सिस्टम लगाया गया है, भावना है कि इस व्यवस्था को आगामी परीक्षाओं में भी लागू किया जाएगा।मंडल ने बताया है कि हिन्दी विषय की परीक्षा सुबह 9:00 बजे से शुरू हो गई है, जो दोपहर 12:15 बजे तक चलेगी। छात्रों को सुबह 9 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचना तय रखा गया था। 9:05 बजे उत्तर पुस्तिका मिली, 9:10 बजे प्रश्नपत्र दिया गया और 9:15 बजे से लिखना शुरू किया।
पेपर हुआ था लीक..
दरअसल, 15 और 16 मार्च को सोशल मीडिया और कुछ समाचार पत्रों में हिन्दी विषय के सेट ‘बी’ का प्रश्नपत्र लीक होने के दावे सामने आए थे। इसके बाद मंडल की परीक्षा समिति की बैठक 23 मार्च 2026 को आयोजित की गई, जिसमें जांच के आधार पर परीक्षा निरस्त करने का निर्णय लिया गया।

