छत्तीसगढ़ में हवाई कनेक्टिविटी के विस्तार को लेकर बड़ी पहल की जा रही है। सरकार का उद्देश्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की मांग, तैयारी और आवश्यकताओं के आधार पर क्षेत्रों का चयन करना है, केंद्र सरकार की उड़ान योजना के तहत छत्तीसगढ़ में हवाई कनेक्टिविटी के विस्तार को लेकर बड़ी पहल की जा रही है। प्रस्ताव के अनुसार राज्य के दुर्ग, रायगढ़, कोरबा और बस्तर जैसे प्रमुख क्षेत्रों में नए एयरपोर्ट विकसित किए जाने की संभावना है,नागरिक उड्डयन मंत्रालय इन प्रस्तावित स्थलों का तकनीकी और व्यावहारिक मूल्यांकन करने के बाद संबंधित राज्यों को अंतिम सूची जारी करेगा, जिसके आधार पर आगे एयरपोर्ट निर्माण की विस्तृत रूपरेखा तैयार की जाएगी।

