Home छत्तीसगढ़ *पतरापाली स्कूल में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*………….

*पतरापाली स्कूल में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*………….

17
0

*सूरजपुर/07 अप्रैल 2026/* विकासखंड रामानुजनगर अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतरापाली में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के महत्व एवं स्वस्थ जीवनशैली के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।


कार्यक्रम की जानकारी देते हुए शिक्षक योगेश साहू ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य दिवस प्रतिवर्ष 7 अप्रैल को मनाया जाता है, जो विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना (7 अप्रैल 1948) की वर्षगांठ का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि यह दिवस पहली बार वर्ष 1950 में मनाया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य वैश्विक स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों के प्रति जागरूकता फैलाना, सभी तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना एवं लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
उन्होंने बताया कि इस दिवस के माध्यम से संक्रामक एवं गैर-संक्रामक रोगों के प्रति जागरूकता, स्वास्थ्य समानता तथा शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर विशेष जोर दिया जाता है। वर्ष 2026 के लिए इस दिवस की थीम ष्स्वास्थ्य के लिए एकजुट, विज्ञान के साथ खड़े रहेंष् रखी गई है, जिसके माध्यम से लोगों को वैज्ञानिक सोच अपनाने एवं स्वास्थ्य सेवाओं पर भरोसा बढ़ाने का संदेश दिया गया।


कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका शिक्षकों द्वारा सरल एवं प्रभावी तरीके से समाधान किया गया। बच्चों को स्वच्छता, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर सभी ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में शिक्षक महेंद्र पटेल, अनीता सिंह, रघुनाथ जायसवाल, सरिता सिंह सहित विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here