Home छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति-जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना — उत्कृष्ट शिक्षण संस्थानों के इम्पैनलमेंट हेतु...

अनुसूचित जाति-जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना — उत्कृष्ट शिक्षण संस्थानों के इम्पैनलमेंट हेतु आवेदन आमंत्रित-ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगी निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उत्कर्ष योजना में संस्थाएं 23 अप्रैल तक दें आवेदन………..

15
0

सूरजपुर/07 अप्रैल 2026/ कार्यालय कलेक्टर (आदिवासी विकास), सूरजपुर द्वारा वर्ष 2026–27 के लिए मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य में स्थित उत्कृष्ट आवासीय शिक्षण संस्थानों के इम्पैनलमेंट हेतु “रुचि की अभिव्यक्ति” आमंत्रित की गई है।
इस योजना का उद्देश्य अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति वर्ग के ग्रामीण प्रतिभावान विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना, नई सोच के साथ बेहतर कैरियर चयन का अवसर प्रदान करते हुए प्रतिस्पर्धी बनाना तथा बहुमुखी व्यक्तिगत विकास के लिए अवसर प्रदान करना है। इस योजना अंतर्गत विद्यार्थियों को कक्षा 6वीं से 12वीं तक छत्तीसगढ़ राज्य में स्थित उत्कृष्ट आवासीय विद्यालयों में अध्ययन की निःशुल्क व्यवस्था की जाएगी।
इच्छुक संस्थाएं अपना प्रस्ताव “रुचि की अभिव्यक्ति” के प्रारूप में, जहां संस्था स्थित है उस कार्यालय के सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास सूरजपुर में 23 अप्रैल 2026 को अपरान्ह 5:00 बजे तक जमा कर सकती हैं। योजना अंतर्गत संस्थाओं के लिए मापदंड एवं विस्तृत विवरण विभाग की वेबसाइट www.tribal.cg.gov.in से प्राप्त किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here