Home छत्तीसगढ़ भिलाई में अफ्रीकन स्वाइन फीवर से 300 सूअरों की मौत:छत्तीसगढ़ में रिपोर्ट...

भिलाई में अफ्रीकन स्वाइन फीवर से 300 सूअरों की मौत:छत्तीसगढ़ में रिपोर्ट पॉजिटिव आई, 150 को इंजेक्शन देकर मारकर दफनाया, फार्म सील…………..

17
0

छत्तीसगढ़ में जानलेवा अफ्रीकन स्वाइन फीवर  की पुष्टि हुई है। दुर्ग जिले के नारधा-मुडपार गांव स्थित सूअर फार्म में इस वायरस के कारण 300 से अधिक सूअरों की तड़प-तड़प कर मौत हो गई। इस वायरस से फार्म मालिक को करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।दरअसल सोमवार को पशुपालन विभाग की टीम बड़ी संख्या में मुडपार गांव पहुंची थी। अधिकारी और डॉक्टर पीपीई किट पहनकर फार्म के अंदर गए और बचे हुए सूअरों को इंजेक्शन देकर मार दिया। यहां लंबे समय से बड़े पैमाने पर सूअर पालन किया जा रहा था।

रिपोर्ट के आने तक हो चुकी थी 300 सूअरों की मौत……….

फार्म मालिक पीओ जॉय ने बताया कि उनके फार्म में कुल 300 से 400 सूअर थे। 29 मार्च को पहली बार सैंपल लिया गया था, जबकि 1 अप्रैल से सूअरों की मौत शुरू हो गई। 6 अप्रैल तक करीब 300 सूअरों की मौत हो चुकी थी और बाकी को विभाग ने मार दिया।उन्होंने बताया कि एक सूअर की कीमत लगभग 30 हजार रुपए थी, जिससे उन्हें भारी नुकसान हुआ है। फार्म में 133 गर्भवती सूअर और करीब 400 बच्चे भी थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here