बिलासपुर में शाम उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब एसी कंप्रेसर फटने से अचानक जोरदार ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में दो सगे भाई गंभीर रूप से झुलस गए, दोनों भाइयों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
तैयबा चौक से कुम्हारपारा जाने वाले मार्ग पर स्थित ‘परफेक्ट सॉल्यूशन’ नाम की दुकान में एसी रिपेयरिंग और उससे संबंधित काम किया जाता है। रविवार शाम करीब 6:40 बजे दुकान में काम के दौरान अचानक तेज धमाका हुआ।
घायलों की पहचान आरिफ मिर्जा और शब्बीर मिर्जा उर्फ पप्पू के रूप में हुई है, जो रतनपुर के निवासी हैं। दोनों बिलासपुर में किराए पर दुकान लेकर एसी मरम्मत का काम करते हैं।

