Home छत्तीसगढ़ रायपुर में BJP का 47वां स्थापना दिवस आज:CM साय करेंगे प्रदेश कार्यालय...

रायपुर में BJP का 47वां स्थापना दिवस आज:CM साय करेंगे प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण, सप्ताहभर चलेंगे कार्यक्रम…………

16
0

भारतीय जनता पार्टी आज अपना 47वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर प्रदेशभर में कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है।राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सुबह 11 बजे ध्वजारोहण करेंगे ,भाजपा प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज के मुताबिक, स्थापना दिवस के मौके पर प्रदेश कार्यालय सहित सभी जिलों में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।रायपुर के एकात्म परिसर में सुबह 10 बजे भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ध्वजारोहण करेंगे।शाम 5 बजे एकात्म परिसर में कार्यकर्ता सम्मेलन रखा गया है, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here