छतरपुर(मध्य प्रदेश) जिले के लवकुशनगर में खाना बनाते समय एलपीजी सिलेंडर में आग लगने से महेंद्र सेन नामक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। स्थानीय लोगों ने उसे लवकुशनगर अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत में उसे छतरपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

