उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार तड़के 4 बजे जैसे ही मंदिर के पट खुले, पूरा परिसर भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो उठा।मंदिर के गर्भगृह में पंडे-पुजारियों ने सर्वप्रथम भगवान का जलाभिषेक किया।
भस्म आरती के दौरान भगवान महाकाल का दिव्य श्रृंगार और विशेष पूजन किया गया, जिसे देखने हजारों श्रद्धालु पहुंचे।
‘हरिओम’ के मंत्रों के बीच शुरू हुई आरती……..
भस्म आरती से पहले प्रथम घंटाल बजाकर भगवान का ध्यान किया गया। मंत्रोच्चार के साथ ‘हरिओम’ का जल अर्पित किया गया। श्रृंगार के बाद ज्योतिर्लिंग को वस्त्र से ढांककर विधि-विधान से भस्म अर्पित की गई।

