रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को 43 रन से हरा दिया। रविवार को खेले गए इस मुकाबले के दौरान विराट कोहली CSK के खिलाफ IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए।
RCB Vs CSK मैच के मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स…
सबसे बड़े टोटल से 13 रन पीछे रही RCB.
यल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस मैच में 250/3 का स्कोर बनाकर अपने IPL इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा टोटल बना दिया।
कोहली CSK के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज..
विराट कोहली ने IPL में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उनके अब 1174 रन हो गए हैं। वे किसी एक टीम के खिलाफ IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर भी बन गए हैं।

