छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 2 दोस्तों की लाश एक ही फंदे पर लटकती मिली है। ग्राम बेलाकछार के जंगल में गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने देखा तो थाने में सूचना दी।मामला बालको थाना क्षेत्र का है। दोनों शादीशुदा थे, इसी गांव में रहते थे और बालको पावर प्लांट में ठेका कर्मी के रूप में काम करते थे। एक दिन पहले घर से घूमने जाने की बात कहकर निकले थे,
कुछ दिनों से काम पर नहीं जा रहे थे…..
बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से प्रमोद और अमित काम पर नहीं जा रहे थे। प्रमोद बुधवार (1 अप्रैल) दोपहर करीब 1 बजे अमित के घर पहुंचा।
परिजनों ने की खोजबीन, लेकिन नहीं मिला सुराग………
ऐसे में अमित के परिजनों कॉल कर संपर्क करने की कोशिश, लेकिन कॉल नहीं लगा। पहले उन्हें लगा कि अमित आसपास दोस्तों के साथ होगा। काफी समय बीत जाने और घर न पहुंचने पर परिजनों ने रिश्तेदारों और अन्य जगहों पर उनकी खोजबीन की।

