फिल्म ‘रामायण’ से रणबीर कपूर का भगवान राम के रूप में लुक सामने आ गया है। इसकी झलक आज यानी हनुमान जयंती पर जारी की गई।भगवान राम के रूप में रणबीर का लुक सादगी, गरिमा और आध्यात्मिकता से भरा हुआ है। शाही वेशभूषा और बारीक आभूषणों के साथ उनका शांत और संतुलित रूप काफी अच्छा नजर आ रहा है।
भगवान राम का रोल निभाने के बारे में बात करते हुए रणबीर ने कहा था, “मुझे नहीं लगता कि मैं यहां राम का रोल करने आया हूं। मैं यहां उनसे सीखने आया हूं। उनमें एक सादगी और पवित्रता है जो बहुत कम देखने को मिलती है।

