Home छत्तीसगढ़ रायगढ़ में फेक CBI अफसर बनकर रिटायर्ड शिक्षक से 23 लाख ठगे:मनी...

रायगढ़ में फेक CBI अफसर बनकर रिटायर्ड शिक्षक से 23 लाख ठगे:मनी लॉन्ड्रिंग-डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाया, अलग-अलग खातों में 12 किस्तों में डलवाई रकम………….

18
0

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रिटायर्ड शिक्षक से 23 लाख रुपए की ठगी की गई है। ठगों ने खुद को CBI अधिकारी बताया और मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने, डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 6 किश्तों में पैसे ट्रांसफर करवा लिए।इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ठगों के बैंक खाते में जमा 17 लाख रुपए से अधिक की राशि होल्ड कराई है। इस मामले में पुलिस ने कर्नाटक के बेंगलुरू से बुधवार को 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, पूछताछ में पता चला कि ठगी का नेटवर्क कर्नाटक सहित दुबई से भी संचालित हो रहा था। गिरोह डिजिटल अरेस्ट, आधार/सिम लिंकिंग, क्रिप्टो निवेश और फर्जी लोन ऐप्स के जरिए ठगी करता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here