Home छत्तीसगढ़ दुर्ग ऑनलाइन सट्टा मामले में 4 और आरोपी गिरफ्तार:6 मोबाइल और 65...

दुर्ग ऑनलाइन सट्टा मामले में 4 और आरोपी गिरफ्तार:6 मोबाइल और 65 हजार कैश जब्त, आईडी और लेनदेन थे आरोपी……………..

14
0

दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जामुल थाना क्षेत्र में संचालित संगठित ऑनलाइन सट्टा गिरोह के मामले में पुलिस ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने इनके पास से छह मोबाइल फोन और 65 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं।

दरअसल कुछ दिन पहले जामुल पुलिस ने सुंदर विहार कॉलोनी फेस-2 में छापा मारकर एक बड़े सट्टा गिरोह का पर्दाफाश किया था।

भिलाई-रायपुर के इलाकों में दी गई दबिश…………

तकनीकी जांच के बाद पुलिस ने भिलाई और रायपुर के अलग-अलग इलाकों में दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने परमेश गेडाम (भिलाई), शिवा वैष्णव उर्फ समीर (रायपुर), मोहम्मद असलम (भिलाई) और सत्यपाल पासवान (भिलाई) को गिरफ्तार किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here