Home छत्तीसगढ़ उज्जैन में भस्म आरती में भगवान महाकाल का हनुमान जी स्वरूप दर्शन:हनुमान...

उज्जैन में भस्म आरती में भगवान महाकाल का हनुमान जी स्वरूप दर्शन:हनुमान जयंती पर सजे बाबा महाकाल…………..

25
0

उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर बाबा महाकाल का भव्य हनुमान स्वरूप में श्रृंगार किया गया।गुरुवार तड़के 4 बजे मंदिर के पट खुलते ही भस्म आरती के दौरान अलौकिक दृश्य देखने को मिला, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

पट खुलने के बाद गर्भगृह में स्थापित सभी देव प्रतिमाओं का पूजन किया गया। इसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक कर दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक किया गया।

हनुमान स्वरूप में सजे बाबा महाकाल…………

कपूर आरती के बाद भगवान महाकाल को रजत चंद्र, भांग, चंदन और गुलाब के पुष्पों से सजाया गया। रजत मुकुट, त्रिपुंड धारण कर बाबा महाकाल का हनुमान स्वरूप में दिव्य श्रृंगार किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here