Home अंबिकापुर अंबिकापुर-कोलकाता डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, 6000 किराया:पहली उड़ान में सिर्फ 3 यात्री मिले,...

अंबिकापुर-कोलकाता डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, 6000 किराया:पहली उड़ान में सिर्फ 3 यात्री मिले, सप्ताह में दो दिन चलेगी, वाराणसी के लिए भी मांग……

17
0

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से कोलकाता के लिए डायरेक्ट फ्लाइट शुरू हो गई है। एलायंस एयर अब सप्ताह में दो दिन अंबिकापुर और कोलकाता के बीच उड़ान संचालित कर रही है। इसी सप्ताह अंबिकापुर-दिल्ली के लिए भी हवाई सेवा शुरू की गई है। अंबिकापुर-कोलकाता फ्लाइट गुरुवार और शनिवार को संचालित हो रही है। गुरुवार को फ्लाइट बिलासपुर होते हुए अंबिकापुर पहुंची और फिर कोलकाता के लिए रवाना हुई।वहीं शनिवार को यह फ्लाइट अंबिकापुर से बिलासपुर होते हुए कोलकाता जाएगी।

2 महानगरों से जुड़ा अंबिकापुर…..

एलायंस एयर ने अपने विंटर शेड्यूल में अंबिकापुर से दिल्ली और कोलकाता की हवाई सेवाएं जोड़ी है। दोपहर 12 बजे मां महामाया एयरपोर्ट, दरिमा (अंबिकापुर) से पहली फ्लाइट दिल्ली के लिए रवाना हुई, जिसमें सांसद चिंतामणी भी सवार हुए।अंबिकापुर से दिल्ली के लिए फ्लाइट सप्ताह में दो दिन सोमवार और बुधवार संचालित है। अंबिकापुर-दिल्ली का किराया 6,500 रुपए तय किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here