Home छत्तीसगढ़ हनुमान-जन्मोत्सव…भिलाई के हनुमान मंदिर में 1KM लंबी लाइन:मुस्लिम युवाओं ने बांटी शरबत-खिचड़ी,...

हनुमान-जन्मोत्सव…भिलाई के हनुमान मंदिर में 1KM लंबी लाइन:मुस्लिम युवाओं ने बांटी शरबत-खिचड़ी, रायपुर में ‘जय श्रीराम’ लिखे पत्तों की मालामहनाई,बिलासपुर में श्रीबजरंग पंचायत-मंदिर………..

19
0

आज हनुमान जयंती है। पूरे छत्तीसगढ़ में हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। रायपुर, दुर्ग, अंबिकापुर, बिलासपुर समेत कई जिलों में श्री संकट मोचन वीर हनुमान मंदिरों में पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम किए जा रहे।शहर में जगह-जगह भंडारा चल रहा है। कई जगह सुबह से प्रसाद बांटे जा रहे। भिलाई के सेक्टर-9 हनुमान मंदिर में एक किलोमीटर से ज्यादा लंबी भक्तों की लाइन लगी हुई है।

वहीं, मुस्लिम युवाओं ने हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर भिलाई के घड़ी चौक पर शरबत और खिचड़ी बांटी। इस दौरान जय श्री राम के नारे भी लगाए। रायपुर के दूधाधारी मंदिर स्थित हनुमान जी को 108 कमल फूल और जय श्री राम लिखे पत्तों की माला पहनाई गई है। वहीं, बिलासपुर में अंग्रेजों के जमाने की श्रीबजरंग पंचायत मंदिर है। जहां हनुमानजी को साक्षी मानकर पंचायत लगती थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here