Home छत्तीसगढ़ बिलासपुर में झगड़ने के बाद चलती ट्रेन से गर्लफ्रेंड को धकेला, मौत:14...

बिलासपुर में झगड़ने के बाद चलती ट्रेन से गर्लफ्रेंड को धकेला, मौत:14 साल की नाबालिग को घर से भगाया, बिलासपुर में मिली लाश; 3 हिरासत में

29
0

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड को चलती ट्रेन से धक्का देकर मार डाला। 14 साल की नाबालिग खैरागढ़ की रहने वाली थी, उसका डोंगरगढ़ के रहने वाले मोहन वर्मा के साथ अफेयर था। 28 मार्च को वह घर से बिना बताए बॉयफ्रेंड के साथ निकली थी। गुस्से में मोहन ने लड़की को धकेल दिया। मामला मस्तुरी थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने 3 आरोपियों को हिरासत में लिया है, इसमें 1 नाबालिग शामिल है। पुलिस आज शाम पूरे मामले का खुलासा करेगी।

शव मिला लेकिन पहचान नहीं हो पाई थी……….

मस्तूरी थाना पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम किसान-परसदा स्थित रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात लड़की का शव पड़ा है। पहचान नहीं होने पर पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को मॉर्च्यूरी में रखवा दिया।स पर अपहरण की आशंका में मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही थी। बिलासपुर के मस्तूरी में शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया, जिसके बाद उन्होंने शव की पहचान देविका वर्मा के रूप में की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here