Home छत्तीसगढ़ MP में कमर्शियल सिलेंडर ₹195 महंगा:भोपाल में 2084, इंदौर में 2186 और...

MP में कमर्शियल सिलेंडर ₹195 महंगा:भोपाल में 2084, इंदौर में 2186 और ग्वालियर में 2307 रुपए में मिलेगा; रीवा में सबसे ज्यादा रेट…………..

20
0

किल्लत के बीच मध्य प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडर 195 रुपए महंगा हो गया है। यह बढ़ोतरी घरेलू सिलेंडर के रेट 60 रुपए बढ़ाने के 25 दिन बाद 1 अप्रैल से की गई है।इससे कई होटल-रेस्टोरेंट का मेन्यू बदल गया है। गैस के रेट बढ़ने से खाना भी महंगा होगा। एमपी के 5 बड़े शहरों में भोपाल में 19 Kg कमर्शियल सिलेंडर 2084 रुपए, इंदौर में 2186 रुपए, जबलपुर में 2295 रुपए, ग्वालियर में 2307 रुपए और उज्जैन में 2251 रुपए में मिलेगा।वा में सिलेंडर सबसे महंगा 2331 रुपए में मिलेगा। नरसिंहपुर, सिंगरौली, सतना, कटनी, बालाघाट, पन्ना, रायसेन, शहडोल, मंडला, सीधी, अनूपपुर, डिंडौरी, उमरिया, सिवनी, श्योपुर, शिवपुरी, भिंड, मुरैना, दतिया, टीकमगढ़ और निवाड़ी में रेट 2300 रुपए या इससे अधिक है।195 रुपए बढ़ने के बाद रेट 2186 रुपए हो गए हैं। शाजापुर-सीहोर में नए रेट 2091 रुपए, हरदा में 2114 रुपए, सागर में 2119 रुपए, नर्मदापुरम-विदिशा में 2120 रुपए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here