Home आस्था आस्था का सैलाब दतिया पीतांबरा पीठ चैत्र नवरात्रि ……

आस्था का सैलाब दतिया पीतांबरा पीठ चैत्र नवरात्रि ……

8
0

पर्व के पहले दिन विश्व प्रसिद्ध देवी तांत्रिक शक्तिपीठ मां पीताम्बरा पीठ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही मंदिर परिसर में देवी भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं, श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मां पीताम्बरा देवी को शत्रुघ्नता और स्तंभन की अधिष्ठात्री देवी माना जाता है।

मान्यता है कि इनके दर्शन मात्र से ही भक्तों के जीवन में राजयोग बनता है और बाधाएं दूर होती हैं। मंदिर प्रशासन के अनुसार, आज पहले दिन लगभग 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मां पीताम्बरा के साथ-साथ मां धूमावती के भी दर्शन किए।इस दौरान आम श्रद्धालुओं के साथ-साथ कई जनप्रतिनिधि और राजनेता भी माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं, जिससे मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ किया गया है। प्रशासन और मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं,दर्शन व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here