Home धमकी जयपुर/राजस्थान : IAS दंपती विवाद- भारती दीक्षित ने पति आशीष मोदी पर...

जयपुर/राजस्थान : IAS दंपती विवाद- भारती दीक्षित ने पति आशीष मोदी पर मानसिक उत्पीड़न, धमकी और जासूसी के गंभीर आरोप लगाकर दर्ज कराई FIR………..

32
0

राजस्थान की 2014 बैच की IAS अधिकारी भारती दीक्षित ने अपने पति और IAS अधिकारी आशीष मोदी के खिलाफ जयपुर सिटी थाना एसएमएस में एक गंभीर FIR दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न, धमकी, धोखाधड़ी, सरकारी डेटा हैकिंग और जासूसी जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। इस शिकायत ने प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी है। भारती का आरोप है कि आशीष मोदी ने उनकी भावनात्मक कमजोरी का फायदा उठाकर उनसे विवाह किया, बाद में उन्हें लगातार डराया-धमकाया और गुंडा तत्वों के जरिए भय का माहौल बनाया। उन्होंने यह भी बताया कि 15 अक्टूबर को उन्हें और उनकी बेटी को जबरन सरकारी गाड़ी में बिठाकर डेढ़ घंटे तक शहर में घुमाया गया और फिर एक मकान की तीसरी मंजिल पर ले जाकर बंद कर दिया गया, जहां सूटकेस और शूटरों का जिक्र कर उन्हें डराने की कोशिश की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here