Home छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश,शहडोल, ग्राम पंचायत चितरांव के माध्यमिक शाला मे व्यवस्थाओं की कमी

मध्यप्रदेश,शहडोल, ग्राम पंचायत चितरांव के माध्यमिक शाला मे व्यवस्थाओं की कमी

46
0
hey

मध्यप्रदेश ग्राम पंचायत चितरांव के माध्यमिक शाला में एक से आठवीं तक की कक्षा संचालित होती है
विगत कई वर्षों से स्कूल संचालन हो रहा है लेकिन यहां के मूलभूत सुविधाएं आज भी जस की तस है
स्कूल में सबसे पहले बाउंड्री वॉल की आवश्यकता होती है जिससे बच्चे बाहर निकलकर यहां वहां घूम ना सके उनकी सुरक्षा बनी रहे

बाहर के आवारा पशु या जानवर स्कूल के अंदर प्रवेश न कर सके
दूसरी चीज कुछ आवारा लड़के रात होते ही स्कूल को अपने अय्याशी का अड्डा बना लेते हैं बैठ कर शराब पीना फिर वहीं पर बोतल तोड़कर चले जाना
स्कूल बिल्डिंग में जो सामग्रियां है उसकी चोरी करना बिजली के तार को काट कर ले जाना
आए दिन यह गतिविधियां होती रहती है

मैं प्रशासन का ध्यान माध्यमिक शाला चितरांव की ओर आकर्षित कराना चाहता हूं
मौके पर जांच कर स्कूल के व्यवस्था को सही कर बच्चों के भविष्य को सुव्यवस्थित करें
क्योंकि व्यवस्था जब पूरी होती है तो बच्चों का मन भी पढ़ाई के प्रति अच्छा लगता है
अव्यवस्थाओं के बीच में अपनी मजबूरी के साथ बच्चे जाते तो जरूर है लेकिन मन में एक डर का माहौल रहता है
फिर हम सरकारी स्कूल के तरफ ध्यान क्यों ना दें..?


सरकार स्कूलों के प्रति इतनी सजग है बच्चों के पढ़ाई के प्रति इतनी सजग है तो फिर अव्यवसथाए क्यों है
मैं वशिष्ठ टाइम अखबार के माध्यम से सरकार का ध्यान खास तौर पर ग्राम पंचायत चितरांव के माध्यमिक शाला की ओर आकर्षित कराना चाहूंगा की सभी अव्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित कर बच्चों के भविष्य को सवारने में सहयोग करें


गणेश सोनी                                                                                वशिष्ठ टाइम्स
सिटी रिपोर्टर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here