Home त्यौंहार गोवर्धन पूजा की तारीख और शुभ मुहूर्त…………..

गोवर्धन पूजा की तारीख और शुभ मुहूर्त…………..

39
0

गोवर्धन पूजा का त्योहार आमतौर पर दिवाली के अगले दिन मनाया जाता है, लेकिन इस बार प्रतिपदा तिथि के कारण इसकी तारीख को लेकर असमंजस है। साल 2025 में दिवाली 20 अक्टूबर को है, इसलिए सामान्य तौर पर गोवर्धन पूजा 21 अक्टूबर को होनी चाहिए। हालांकि, पंचांग के अनुसार उदयातिथि को महत्व दिया जाता है।

गोवर्धन पूजा हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाई जाती है, जो साल 2025 में 22 अक्टूबर को पड़ रही है। इस वर्ष प्रतिपदा तिथि 21 अक्टूबर को शाम 5:54 बजे से शुरू होकर 22 अक्टूबर को रात 8:16 बजे तक रहेगी। चूंकि उदयातिथि के अनुसार 22 अक्टूबर को प्रतिपदा तिथि सूर्योदय के समय और सूर्यास्त के बाद भी व्याप्त रहेगी, इसलिए इस दिन गोवर्धन पूजा मनाना शुभ रहेगा।

गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त

गोवर्धन पूजा के लिए दो शुभ मुहूर्त हैं-
. प्रातःकाल मुहूर्त- सुबह 6:26 बजे से 8:42 बजे तक
. सायंकाल मुहूर्त- दोपहर 3:29 बजे से शाम 5:44 बजे तक

गोवर्धन पूजा हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जो भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत उठाने की घटना की स्मृति में मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी छोटी उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर इंद्र के घमंड को चूर-चूर कर दिया था।

गोवर्धन पूजा का महत्व

गोवर्धन पूजा प्रकृति और मानव के बीच के संबंध को उजागर करती है और इस दिन पूजा-पाठ के साथ ही दान करना भी शुभ माना जाता है। गोवर्धन पर्वत और भगवान कृष्ण की पूजा करने से भक्तों को शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

गोवर्धन पूजा की परंपरा

गोवर्धन पूजा के दिन लोग गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत की प्रतिमा बनाकर उसकी पूजा करते हैं। साथ ही, भगवान कृष्ण को अन्नकूट का भोग लगाया जाता है, जिसमें विभिन्न प्रकार के व्यंजन शामिल होते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here