Home एम.सी.बी. कोरिया और एमसीबी जिले में पुलिस और यातायात विभाग की वसूली ?…………

कोरिया और एमसीबी जिले में पुलिस और यातायात विभाग की वसूली ?…………

99
0

कोरिया और एमसीबी जिले में पुलिस की कार्रवाई के बावजूद अवैध गतिविधियां जैसे जुआ, सट्टा और नशीली दवाओं की तस्करी जारी है। कोरिया जिला भले ही छोटा जिला हो, परंतु यहां के कारनामे बड़े-बड़े है। जो कि इस बड़े-बड़े अपराधिक कारनामों को लेकर बहुत बार समाचार प्रकाशित हुआ है पर कोई भी अधिकारी सुनने को तैयार नहीं।

वहीं यातायात पुलिस द्वारा जगह-जगह नाके लगाकर आम जनता का शोषण किया जा रहा है। आरोप है कि बिना पैसे दिए वाहन नहीं छोड़ते, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। यातायात नियमों का पालन कराने के बजाय पुलिसकर्मी पैसे वसूलने में रुचि रखते हैं। अब देखना यह है कि, यह पैसा क्या ऊपर तक जाता है यह स्वयं बंदरबाट कर लेते है ? जानकार सूत्र बताते है कि, ट्रक और अन्य वाहनों से अवैध वसूली की घटनाएं सामने आ रही हैं। आरोप है कि पुलिस और यातायात कर्मी वाहनों से बिना रसीद के पैसे लेते हैं और नहीं देने पर मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। बताया जा रहा है कि, ट्रकों से लगभग 10-20 हजार रुपये की मांग की जाती है। और दोपहिया वाहनों से रसीद के नाम पर लगभग 300-500 रुपये लिए जाते हैं। पैसा न देने पर चालकों के साथ मारपीट की जाती है। सरकार ने पुलिस और यातायात कर्मियों को आम जनता की सुरक्षा के लिए नियुक्त किया है, लेकिन वे आम जनता के शोषण में लगे हुए हैं।

सोचने वाली बात है कि, यह किसके आदेश पर खुली छुट दे दी गई है। आम जनता पुलिस विभाग से त्रस्त हो चुकी है। क्या राज्य शासन इस पर ध्यान देंगी या नहीं ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here