Home एम.सी.बी. कोरिया/एमसीबी/CG : कांग्रेस प्रतिपक्ष एवं प्रवेक्षक नेता के आगमन पर कांग्रेस अध्यक्ष...

कोरिया/एमसीबी/CG : कांग्रेस प्रतिपक्ष एवं प्रवेक्षक नेता के आगमन पर कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा बीजेपी और गोडवाना के लोगों को लाकर भीड़ इकट्ठा करने की चर्चा ?………..

83
0

बैकुण्ठपुर और एमसीबी में जिला अध्यक्ष पद के लिए चुनाव को लेकर काफी गरमा-गरमी का माहौल देखा गया। जानकार सूत्र बताते है कि खड़गवां में भीड़ जुटाने के लिए लोगों को भ्रमित किया गया और बीजेपी तथा गोडवाना के लोगों को खाने-पीने का लालच दिया गया। साथ ही, कुछ लोगों को इसके लिए पैसे भी दिए गए। इस तरह से भीड़ इकट्ठा की गई थी। जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है। क्योंकि, वहां इतना भीड़ इकट्ठा हो चुका था कि, लोगों को खाना भी कम पड़ गया था।

मिली जानकारी के अनुसार, अध्यक्ष पद के दावेदारों में चार लोगों के नाम चर्चा में हैं, जिनमें वरिष्ठ कांग्रेसी योगेश शुक्ला, रनई जमीनदार, शैलेंद्र सिंह और दो अन्य व्यक्ति शामिल हैं। लोगों का कहना है कि मुख्तार अहमद, जो कांग्रेस के कद्दावर नेता माने जाते हैं, उनका नाम भी चर्चा में है। मुख्तार अहमद पर किसी प्रकार का कोई दाग नहीं है। अगर हाई कमान मुख्तार अहमद का नाम संज्ञान में लेता है, तो कांग्रेस में नई ऊर्जा पैदा हो जाएगी।

अब यह देखेंगे कि, प्रतिपक्ष नेता चरणदास महंत एमसीबी और बैकुण्ठपुर के अध्यक्ष पदों के लिए कितनी सत्यता बनाते है। एमसीबी के विभिन्न क्षेत्रों जैसे खड़गवां, चिरमिरी और मनेंद्रगढ़ में जिलाध्यक्ष के लिए अशोक श्रीवास्तव के समर्थन में नारे लगाए गए। इस दौरान अधिकारियों ने नारे लगाने वालों को रोकने का भी प्रयास किया। वहीं चरणदास महंत ने कहा कि अध्यक्ष पद के लिए फैसला हाई कमान करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here