Home कोरिया बैकुण्ठपुर/CG : यूको बैंक में ग्राहकों के साथ दुर्व्यवहार ?………….

बैकुण्ठपुर/CG : यूको बैंक में ग्राहकों के साथ दुर्व्यवहार ?………….

39
0

जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर में यूको बैंक के खिलाफ ग्राहकों के साथ दुर्व्यवहार के आरोप लगे हैं। यूको बैंक के द्वारा हितग्राहियों के साथ अभद्र व्यवहार के मामले पर पूर्व में भी समाचार प्रकाषित किया गया था। इसी प्रकार आज दिनांक 08/10/2025 को एक ग्राहक ने बताया कि, वह अपने खाता को अपनी बेटी के नाम से खाता खोलने के लिए एक सप्ताह से बैंक के चक्कर लगा रहा है, लेकिन ब्रांच मैनेजर और स्टाफ द्वारा उसके साथ अभद्रता की जा रही है। ग्राहक ने यह भी आरोप लगाया कि बैंक मैनेजर द्वारा खाता बंद करने के लिए भी परेशान किया जा रहा है।

वहीं ब्रांच मैनेजर पर आरोप है कि, उन्होंने पूर्व में एक व्यक्ति के साथ मारपीट की थी और अब भी वे ग्राहकों के साथ अभद्र व्यवहार कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि ब्रांच मैनेजर गुंडा जैसी भाषा का उपयोग करते हैं। एक ग्राहक ने बताया कि सीसी लिमिट खाता बंद करने के नाम पर उन्हें सप्ताह भर घुमाया गया, जिससे परेशान होकर उन्होंने खाता बंद करवा दिया। ऐसे ब्रांच मैनेजर को तत्काल हटाने की मांग की जा रही है। क्योंकि ऐसे ब्रांच मैनेजर से आम जनता त्रस्त हो चुकी है।

इस संबंध में अंचल क्षेत्रीय प्रबंधक रायपुर और हेड ऑफिस कलकत्ता को भी यूको बैंक बैकुण्ठपुर शाखा के प्रबंधक और स्टाफ के खिलाफ शिकायत की गई है। ग्राहकों का आरोप है कि शाखा प्रबंधक और स्टाफ के व्यवहार से परेशान होकर वे खाता बंद करने के लिए लिखकर दे रहे हैं। लोगों का मानना है कि शाखा प्रबंधक का व्यवहार बहुत ही अभद्र और असहयोगी है, जिससे ग्राहकों को परेशानी हो रही है। यह समाचार हितग्राहियों के कथानुसार प्रकाशित किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here