Home नरसिंहपुर नरसिंहपुर/MP : पीजी कॉलेज नरसिंहपुर में माटी गणेश- सिद्ध गणेश अभियान के...

नरसिंहपुर/MP : पीजी कॉलेज नरसिंहपुर में माटी गणेश- सिद्ध गणेश अभियान के अंतर्गत कार्यशाला का हुआ आयोजन………….

39
0

नरसिंहपुर : स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नरसिंहपुर में माटी गणेश- सिद्ध गणेश अभियान के तहत मिट्टी के गणेश निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला मप्र जनअभियान परिषद नरसिंहपुर के तत्वाधान में अखिल विश्व गायत्री परिवार के समन्वय से आयोजित किया गया।

      जिला समन्वयक मप्र जनअभियान परिषद नरसिंहपुर श्री जयनारायण शर्मा ने कार्यशाला के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि ईको फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं जो पर्यावरण की शुद्धता के अनुकूल और सजह उपलब्धता के साथ अपने घर में विसर्जन कर सकते हैं। जिले में माटी गणेश- सिद्ध गणेश अभियान चलाया जा रहा है। मास्टर ट्रेनर ने मिट्टी एवं गोबर से गणेश जी की मूर्ति बनाने की विधि बताई।

      इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. आरबी सिंह, गायत्री परिवार के श्री थम्मन सिंह शर्मा, अखिल विश्व गायत्री परिवार के सदस्य, प्राध्यापकगण, माटी कला और विद्यार्थी मौजूद थे। कार्यशाला का संचालन वाणिज्यकला के प्राध्यापक श्री रीतेश अग्रवाल ने किया।

      इसी तरह मप्र जनअभियान परिषद नरसिंहपुर के तत्वावधान में नवांकुर संस्था ब्रह्मर्षि विशिष्ट शिक्षण प्रशिक्षण एवं सेवा समिति के नेतृत्व में जरजोला ग्राम के शंकर मंदिर में नवांकुर सखियों ने माटी गणेश- सिद्ध गणेश अभियान के तहत मिट्टी के गणेश जी बनाएं।

शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय चांवरपाठा में माटी गणेश- सिद्ध गणेश निर्माण कार्यशाला का हुआ आयोजन

      इसी तरह माटी गणेश- सिद्ध गणेश शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय चावरपाठा में कार्यशाला का आयोजन किया गया। सभी ने मिट्टी से गणेश की मूर्तियों का निर्माण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान जिला समन्वयक मप्र जनअभियान परिषद श्री जयनारायण शर्मा, विकासखंड समन्वयक श्री आनंद पांडे, प्राचार्य श्री केपी साइलवार, शिक्षक, विद्यार्थी, नवांकुर श्री स्वामी साधना सेवा समिति बिल्थारी, सीएमसीएलडीपी पाठ्यक्रम के विद्यार्थी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here