Home नरसिंहपुर नरसिंहपुर/MP : पूर्व राज्यमंत्री श्री पटेल ने छात्र- छात्राओं को वितरित की...

नरसिंहपुर/MP : पूर्व राज्यमंत्री श्री पटेल ने छात्र- छात्राओं को वितरित की नि:शुल्क साईकिलें…………..

38
0

बाल कैबिनेट के सदस्यों को दिलाई शपथ

नरसिंहपुर : पूर्व राज्यमंत्री श्री जालम सिंह पटेल ने मंगलवार को सांदीपनि (सीएम राइज) एसडीएम शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरसिंहपुर में नि:शुल्क साईकिल वितरण एवं बाल कैबिनेट के गठन पश्चात शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। यहां उन्होंने कक्षा 9 वीं की 106 छात्राओं और कक्षा 6 वीं के 18 छात्र- छात्राओं को नि:शुल्क साईकिलों का वितरण किया।

      पूर्व राज्यमंत्री श्री पटेल ने नई शिक्षा नीति के उद्देश्य, प्रासंगिकता और उपयोगिता के बारे में अवगत कराया। विद्यार्थियों के सफल और उपयोगी जीवन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कक्षा 5 वीं, 10 वीं एवं 12 वीं के शतप्रतिशत परीक्षा परिणाम के साथ सभी बच्चों के प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने पर सभी को शुभकामनाएं दी। इसके पश्चात उन्होंने बाल कैबिनेट के सदस्य प्रधानमंत्री कु. रागिनी रजक, उपप्रधानमंत्री कु. अक्षरा सोनी, खेलमंत्री कु. वेदिका साहू, स्वच्छता मंत्री कु. मोहिनी विश्वकर्मा, विज्ञान एवं शिक्षा मंत्री कु. नमामी कुर्मी, स्वास्थ्य मंत्री कु. अंशिका स्वामी, अनुशासन मंत्री कु. नम्रता साहू, सांस्कृतिक मंत्री कु. अनया अंजुम, जल एवं पर्यावरण मंत्री कु. अंशिका कुर्मी, पुस्तकालय मंत्री कु. महक कुर्मी को अपने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

      प्राचार्य श्री प्रभात कुमार मिश्रा ने विद्यालय की विगत वर्ष की उपलब्धियों के बारे में अवगत कराया। इस अवसर पर इंजी. सुनील कोठारी, श्री अंशुल नेमा, श्री समीर तिवारी, श्री मामा सरदार, श्री विजय लूनावत, श्री प्रतीक जैन, अन्य जनप्रतिनिधि, विद्यालय का स्टाफ और छात्र- छात्राएं मौजूद थी। कार्यक्रम का संचालन श्री मनोज वैष्णव ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here