नागरिकों को मिट्टी से निर्मित गणेश प्रतिमाओं की स्थापना के लिए किया जा रहा प्रेरित
नरसिंहपुर : राज्य शासन के पर्यावरण की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए मप्र जनअभियान परिषद नरसिंहपुर द्वारा जिले के प्रत्येक विकासखंड में माटी गणेश- सिद्ध गणेश कार्यशाला सह प्रशिक्षण का आयोजन लगातार किया जा रहा है। इस अभियान में जनप्रतिनिधि, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि, विद्यार्थी और आम नागरिक शामिल हो रहे हैं। नागरिकों को मिट्टी से निर्मित गणेश प्रतिमाओं की स्थापना के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है।
इसी क्रम में मप्र जनअभियान परिषद नरसिंहपुर के तत्वावधान में माटी गणेश- सिद्ध गणेश पर कार्यशाला सह प्रशिक्षण का आयोजन जनपद पंचायत सांईखेड़ा के सभागार में आयोजित किया गया। यह अभियान राज्य शासन के नेतृत्व में पूरे प्रदेश के गांव- गांव, सेक्टर व विकासखंड स्तर पर कार्यशालाएं सह प्रशिक्षण आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यशाला सह प्रशिक्षण में लोगों को शुद्ध मिट्टी से निर्मित गणेश जी की प्रतिमा बनाकर स्थापित करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, जिससे मिट्टी से निर्मित गणेश जी की प्रतिमा के विसर्जन किसी भी प्रकार का जल प्रदूषण न हो।
इसके उपरांत विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शासन द्वारा संचालित योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। अंत में जिला समन्वयक मप्र जनअभियान परिषद श्री जयनारायण शर्मा ने सभी को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। मिट्टी गणेश निर्माण कार्यशाला में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
इस अवसर पर सीईओ जनपद सांईखेड़ा श्री विशाल सोनी, नर्मदा समग्र के श्री रेवाशंकर कटारे, श्री हरिगोपाल श्रीवास्तव, विकासखंड समन्वयक सुश्री स्मिता दांडे, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि, नवीन ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों, नवांकुर संस्थाओं, सीएमसीएलडीपी पाठ्यक्रम के मेंटर्स व विद्यार्थी, माटी कला से जुड़े कार्यकर्ता और आम नागरिकों ने सहभागिता की।



