नरसिंहपुर : राज्य शासन के निर्देशानुसार एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जिले में पौधरोपण का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में मप्र जनअभियान परिषद नरसिंहपुर की संस्थाओं द्वारा शासकीय रेशम केन्द्र रहमा व ग्राम पलेरा में पौधरोपण का कार्य किया गया।
जिला समन्वयक मप्र जनअभियान परिषद नरसिंहपुर श्री जयनारायण शर्मा ने बताया कि अभियान के तहत नवांकुर संस्था हरदौल जन सेवा समिति बसुरिया के नेतृत्व में शासकीय रेशम केन्द्र रहमा और ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति ग्राम पलेरा में कुल 25 पौधों का रोपण किया गया। इनमें अमरूद के 11, मीठी नीम के 8, रामफल के 2 और गुलमोहर के 4 पौधे रोपे गए। उन्होंने बताया कि मप्र जनअभियान परिषद द्वारा परिषद की संस्थाओं के माध्यम से जिले में माह अगस्त, अगस्त एवं सितम्बर में निरंतर पौधरोपण का कार्य किया जा रहा है। पौधरोपण में सामाजिक, धार्मिक, अध्यात्मिक एवं स्वैच्छिक संस्थाओं के साथ- साथ, जनप्रतिनिधि, नवांकुर संस्थाएं, प्रस्फुटन समितियों के सदस्य, परामर्शदाता व विद्यार्थी और गणमान्य नागरिक अपनी सहभागिता निभा रहे हैं।
इस अवसर पर नवांकुर संस्था के श्री रामेश्वर वर्मा, श्री रामकृष्ण राजपूत, श्री आरडी वर्मा, श्री खुमान सिंह पटेल, प्रस्फुटन समिति के श्री लीलाधर लोधी, श्री दीपक वर्मा, श्री रोहित पटेल, श्री कमलेश मेहरा, समिति के अन्य सदस्य और ग्रामीणजन मौजूद थे।



