नरसिंहपुर : सेंट आरसेटी- ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान नरसिंहपुर द्वारा फोर व्हीलर ड्राइविंग, ब्यूटी पार्लर व महिला सिलाई के आवासी प्रशिक्षण के लिए 25 अगस्त से साक्षात्कार लिए जाएंगे। एक बैच के प्रशिक्षण में 35 अभ्यर्थियों की सीट निर्धारित की गई है। ब्यूटी पार्लर का 35 दिवसीय प्रशिक्षण 28 अगस्त से, महिला सिलाई 31 दिवसीय प्रशिक्षण 31 अगस्त से और फोर व्हीलर ड्राइविंग का एक सितम्बर से प्रशिक्षण प्रारंभ किया जाएगा। यह प्रशिक्षण ग्रामीण क्षेत्र के निवासियों के लिए है।
निदेशक आरसेटी नरसिंहपुर अनामिका मल्ल ने बताया कि प्रशिक्षण में प्रवेश लेने के लिए आवेदक के पास आधार कार्ड, जिसमें आधार कार्ड के अनुसार 18 से 45 उम्र, कम से कम 8 वीं पास की मार्कशीट, बीपीएल राशन कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, समूह का सदस्य, एसईसीसी डाटा और 4 फोटो लाना आवश्यक है। प्रशिक्षण के लिए साक्षात्कार 28 अगस्त को होगा और प्रशिक्षण प्रारंभ किया जाएगा। प्रशिक्षण उपरांत मुद्रा योजना एवं शासकीय योजनाओं के तहत हितग्राहियों के बैंक सेवा क्षेत्र के अनुसार स्वरोजगार स्थापित करने के लए ऋण आवेदन बैंकों में प्रेषित किए जाएंगे। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए सुभाष वार्ड नरसिंहपुर स्थित जिला पंचायत के बाजू में स्थित सेंट आरसेटी- ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, टेलीफोन नंबर 07792- 234355 और मोबाइल नंबर 9713500982 व 9131905187 पर सम्पर्क कर सकते हैं।



