Home नरसिंहपुर नरसिंहपुर/MP : प्रभारी मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने स्वतंत्रता दिवस के...

नरसिंहपुर/MP : प्रभारी मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया…………..

31
0

जिले में स्वतंत्रता दिवस का पर्व हर्षोल्‍लास और उत्साहपूर्वक मनाया गया

नरसिंहपुर : जिले में स्वतंत्रता दिवस का पर्व हर्षोल्लास, उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम स्टेडियम ग्राउंड नरसिंहपुर में सम्पन्न हुआ। मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग और जिले के प्रभारी मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने ध्वजारोहण किया। इसके पश्‍चात प्रभारी मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत, कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया ने परेड की सलामी ली। तत्पश्चात समृद्धि के प्रतीक रंगीन गुब्बारों को आकाश में छोड़ा गया। इस मौके पर बैंड द्वारा जन- गण- मन की धुन प्रस्तुत की गई। तत्पश्चात परेड दलों द्वारा जयघोष एवं हर्षफायर किया गया।

      समारोह में विशेष सशस्त्र बल 32 वीं बटालियन बी कम्पनी, जिला पुलिस बल, जिला महिला पुलिस बल, जिला होमगार्ड बल, एनसीसी सीनियर डिवीजन एमआईएमटी कॉलेज नरसिंहपुर, एनसीसी सीनियर विंग एमआईएमटी कॉलेज नरसिंहपुर, एनसीसी सीनियर डिवीजन पीजी कॉलेज नरसिंहपुर, एनसीसी जूनियर डिवीजन उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर, एनसीसी जूनियर विंग उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर, स्काउट गाइड उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर, रेडक्रास पीएम श्री शासकीय एमएलबी कउमा विद्यालय नरसिंहपुर और शौर्य दल महिला एवं बाल विकास विभाग नरसिंहपुर द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट किया गया। मुख्य अतिथि ने परेड में भाग लेने वाले प्लाटून कमांडर से परिचय प्राप्त कर उन्हें शुभकामनायें दी। तत्पश्चात प्रभारी मंत्री श्री राजपूत ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों एवं लोकतंत्र सेनानियों को शाल व श्रीफल देकर उनका सम्मान‍ किया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में भोपाल में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कर उनके संबोधन को उपस्थित अतिथियों और आम नागरिकों ने बड़ी स्क्रीन पर देखा व सुना।

      प्रभारी मंत्री श्री राजपूत ने प्रदेश व जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा 15 अगस्त के अवसर पर दिए गए संदेश को उपस्थित जनसमुदाय ने आनंद व उमंग के साथ सुना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश की जनता के कल्याण व प्रगति के लिए दूरदर्शिता के साथ काम कर रहे हैं। इससे प्रदेश की जनता का कल्याण होगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत का संकल्प लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इन संकल्पों को पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्पि है। प्रभारी मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि प्रदेश शासन विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर हितग्राहियों को लाभांवित कर रही है। उन्होंने आयोजित कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना, जल गंगा संवर्धन अभियान, खेत- तालाब योजना, अमृत सरोवर, प्रधानमंत्री आवास योजना, वनाधिकार पट्टों का वितरण, स्वामित्व योजना, जल जीवन मिशन, एक जिला- एक उत्पाद, कृषि उद्योग समागम, औद्योगिक विकास, प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना, धरती आबा उत्कृष्ट ग्राम अभियान, सिंचाई की वृहद परियोजनाएं, विद्युत उत्पादन, नशे से दूरी है जरूरी तथा विकसित और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश सहित शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।

      कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति नीलेश काकोड़िया, विधायक श्री विश्वनाथ सिंह पटेल, पूर्व राज्यसभा सांसद श्री कैलाश सोनी, पूर्व राज्यमंत्री श्री जालम सिंह पटेल, श्री रामसनेही पाठक, श्री अभिलाष मिश्रा, श्री महंत प्रीतमपुरी गोस्वामी, डीएफओ, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री दलीप कुमार, अपर कलेक्टर श्रीमती अंजली शाह, अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी- कर्मचारी, मीडिया प्रतिनिधि, शिक्षण संस्थाओं के शिक्षक, शिक्षिकायें, छात्र-छात्रायें और नागरिक मौजूद थे।

परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे आकर्षण का केन्द्र

      स्टेडियम ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में छात्र- छात्राओं के द्वारा देशभक्ति और लोकगीत पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई। छात्र- छात्राओं के द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उपस्थित जनसमुदाय का मन मोह लिया। तालियो की गड़गड़ाहट से सम्पूर्ण स्टेडियम गूंज उठा। स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा उत्कृष्ट परेड के लिए पुलिस बल में विशेष सशस्त्र बल 23 वीं बटालियन बी कम्पनी, सीनियर छात्र/ छात्रा दल में एनसीसी सीनियर विंग पीजी कॉलेज नरसिंहपुर और जूनियर छात्र/ छात्रा दल में एनसीसी जूनियर विंग उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर को पुरस्कार दिया गया। यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शानदार प्रस्तुति के लिये खंजाची रामकली बाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करेली को प्रथम, श्रीमती प्रेमादेवी खरया इंग्लिश स्कूल करेली को द्वितीय, सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरसिंहपुर को तृतीय और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैंसापाला को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। साथ ही चावरा विद्यापीठ द्वारा शानदार बैंड प्रदर्शन के लिए शील्ड देकर सम्मानित किया। प्रभारी मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालन श्री संजय चौबे, श्री दीपक अग्निहोत्री और श्रीमती विभा दुबे ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here