नरसिंहपुर : प्रदेश शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग और जिले के प्रभारी मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एकीकृत हाई स्कूल कठौतिया में आयोजित जिला स्तरीय (विशेष भोज) मध्यान्ह भोजन के कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ भोजन कर उनसे संवाद किया। प्रभारी मंत्री श्री राजपूत ने शाला प्रांगण में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत आंवला का पौधा भी रोपा। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति नीलेश काकोड़िया, विधायक श्री विश्वनाथ सिंह पटेल, पूर्व राज्यमंत्री श्री जालम सिंह पटेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती अनीता राजेन्द्र ठाकुर, श्री रामसनेही पाठक, कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले, सीईओ जिला पंचायत श्री दलीप कुमार, डीएफओ, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी- कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद थे। विशेष भोज में सब्जी- पूरी- खीर, पापड़, सलाद आदि परोसा गया।



