Home नरसिंहपुर नरसिंहपुर/MP : प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य...

नरसिंहपुर/MP : प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कार्य कर रही……………..

36
0

जल्द ही बम्होरी में भी सांदीपनी विद्यालय होगी शुरू

मंत्री श्री सिंह ने एकीकृत शासकीय उमावि के 47 विद्यार्थियों को नि:शुल्क साईकिलें वितरित की

नरसिंहपुर : प्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने जिले के सांईखेड़ा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम बम्होरीकला में एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के 47 विद्यार्थियों को नि:शुल्क साईकिलों का वितरण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री श्री सिंह ने मां सरस्वती पूजन के साथ किया।

      मंत्री श्री सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार विद्यार्थियों के कल्याण एवं उन्हें बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कार्य कर रही है। सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश के प्रत्येक विद्यार्थी को अच्छी शिक्षा मिले, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सके। प्रदेश सरकार के द्वारा प्रदेश में सांदीपनी स्कूलों के माध्यम से छात्र- छात्राओं को स्कूलों में गुणवत्ता और बेहतर संसाधनों से युक्त शिक्षा देने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही बम्होरी में सांदीपनी विद्यालय शुरू हो जायेगा। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि हमारी प्राथमिकता है कि अनुकम्पा नियुक्ति के नियमों में सरलीकरण सहित उन नियुक्तियों में आने वाली बाधाओं को दूर है। उन्होंने कार्यक्रम में सरस्वती वंदना गाने वाली छात्रा वंशिका राजपूत की प्रशंसा करते हुए सम्मानित किया। इसके अलावा सेवा निवृत प्राचार्य श्रीमती मुमताज़ खान को भी उन्होंने शाल से सम्मानित किया। उन्होंने यहां मंदिर के चबूतरा निर्माण के लिए 2.50 लाख रूपये देने की घोषणा की।

      इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री नरेश पाठक व श्रीमती साधना स्थापक, श्री मिनेन्द्र डागा, प्रियांक जैन, श्री चंद्रकांत शर्मा, श्री राजेश पटेल, श्रीमती ऋचा स्थापक, श्री मुकेश मरैया, श्री गौरीशंकर खेमरिया, श्री धर्मपाल सिंह राजपूत, श्री कीरत सिंह पटेल, श्री सचिन अग्रवाल, श्री सुरेन्द्र लल्ली पटेल, श्री सज्जन पटेल, श्री मूरत पटेल, श्री सुरेन्द्र पटेल, अन्य जनप्रतिनिधि, जिला शिक्षा अधिकारी श्री सलीम खान, डीपीसी डॉ. आरपी चतुर्वेदी, बीईओ सुश्री सीमा डोंगरे, अन्य अधिकारी- कर्मचारी, गणमान्य नागरिक और विद्यार्थी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन श्री मनोज दुबे व आभार प्राचार्य ऊषा सिंह ने व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here