ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द उपार्जन खरीदी का कार्य सतत जारी
जिले में 28 हजार से अधिक किसानों ने किए अपने स्लॉट बुक
नरसिंहपुर : राज्य शासन किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा जारी उपार्जन नीति के निर्देशानुसार भारत सरकार की प्राइस सपोर्ट स्कीम के अंतर्गत वर्ष 2025 (विपणन वर्ष 2025-26) में जिले में समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द उपार्जन का कार्य जारी निर्देशों का पालन करते हुए 08 अगस्त 2025 तक की अवधि तक किया जाना है।
उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग नरसिंहपुर ने बताया कि जिले में अब तक 3 हजार 189 किसानों द्वारा 77 हजार 87 क्विंटल मूंग का उपार्जन का कार्य किया गया है, जबकि 28 हजार 825 किसानों ने अपने स्लॉट बुक किए हैं।
कृषि विभाग ने जिले के किसानों से अपील की है कि वे भारत सरकार की प्राइस सपोर्ट स्कीम के अंतर्गत वर्ष 2025 (विपणन वर्ष 2025-26) में समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द उपार्जन के लिए अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से स्लॉट बुक कर अपने नजदीकी उपार्जन केन्द्र पर अपनी उपज का विक्रय कर सकते हैं। प्रशासन द्वारा दोपहर 2 बजे स्लॉट ओपन किये जा रहे हैं। किसानों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय पर स्टॉंल बुक कर न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अपनी उपज का विक्रय कर सकते हैं।
जिला उपार्जन समिति द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार वर्ष 2025 में समर्थन मूल्य पर पंजीकृत किसानों से ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द उपार्जन कार्य के सुचारू रूप से संचालन के लिए जिले में किसानों की सुविधा को दृष्टिगत रखते गोदाम स्तरीय उपार्जन केन्द्रों का निर्धारण किया गया है।
मूंग एवं उड़द खरीदी के लिए तहसील करेली के अंतर्गत सेन्ट्रल वेयर हाउस- सीडब्ल्यूसी कठौतिया- सेवा सहकारी समिति डांगीढाना, कमलेश वेयरहाउस खिरिया- सेवा सहकारी समिति करपगांव, रेवा वेयरहाउस, बांसखेड़ा (करेली)- सेवा सहकारी समिति करेली व सेन्ट्रल वेयर हाउस सीडब्ल्यूएस कठौतिया- सेवा सहकारी समिति नयागांव, तहसील गाडरवारा के अंतर्गत एमपीडब्ल्यूएलसी- 7 कैम्पस गाडरवारा- सहकारी विपणन समिति गाडरवारा, नूर वेयरहाउस डमरूघाटी- सेवा सहकारी समिति चिर्रिया, आर.लक्ष्मण वेयरहाउस गाडरवारा- सेवा सहकारी समिति इमझिरी, आंनद लॉजिस्टिक कार्पो. सालीचौका- सेवा सहकारी समिति कामती, आयरा वेयरहाउस सांईखेडा रोड- सेवा सहकारी समिति सासबहू, ऋषभ वेयरहाउस गाडरवारा- सहकारी विपणन समिति खुलरी, मां गुर्जर- 36 वेयरहाउस गाडरवारा- सेवा सहकारी समिति खुर्सीपार, श्री रघुवंशी वेयरहाउस कौडिया- सेवा सहकारी समिति नरवारा, रामानुज वेयरहाउस कामती गाडरवारा- सेवा सहकारी समिति महगुवा खुर्द, पाली लॉजिस्टिक वेयरहाउस बीतली- सेवा सहकारी समिति सूरना, राधारमण वेयरहाउस कौंड़िया- सेवा सहकारी समिति शाहपुर, कौरव वेयरहाउस केंकरा- सेवा सहकारी समिति बोहानी, स्वर्णपरी वेयरहाउस, पोडार तिराहा- सेवा सहकारी समिति बसुरिया, मेकलसुता वेयरहाउस खमरिया- सेवा सहकारी समिति आड़ेगांव, विनायक वेयर हाउस सालीचौका- सेवा सहकारी समिति पचामा, गुरूकृपा वेयर हाउस बटेसरा- सेवा सहकारी समिति सिल्हेटी, रेवाश्री वेयरहाउस पोडार तिराहा- सेवा सहकारी समिति अमाडा, श्रीमाया वेयरहाउस सालीचौका- सेवा सहकारी समिति बाबईकला, शैलेन्द्र वेयरहाउस थलवाडा- सेवा सहकारी समिति चीचली, गोटेगांव तहसील के अंतर्गत जीपी वेयरहाउस कमोद- सेवा सहकारी समिति बढैयाखेडा, श्री कृष्णा स्टोरेज रहली- सेवा सहकारी समिति कमोद, हुकुमचंद- 14 वेयर हाउस श्रीनगर- सेवा सहकारी समिति जमुनिया, साहू वेयर हाउस श्रीनगर- सेवा सहकारी समिति चांदनखेडा, शिवशक्ति वेयरहाउस गोहचर पिंडरई- सेवा सह. समिति इमलिया- कमती, ओम वेयरहाउस बौछार- सेवा सहकारी समिति मेख व सांई श्रृद्धा वेयरहाउस गर्रा- सेवा सहकारी समिति श्रीनगर, तेंदूखेड़ा तहसील के अंतर्गत हरसिद्धि वेयर हाउस बिलहरा- सेवा सहकारी समिति बिल्हेरा, श्री मां वेयर हाउस राजमार्ग- सेवा सहकारी समिति मुर्गाखेडा, अमलताश एण्ड कंपनी रमपुरा- सेवा सहकारी समिति बिल्थारी व भूमि वेयर हाउस डोभी ईश्वरपुर- सेवा सहकारी समिति डोभी, नरसिंहपुर तहसील के अंतर्गत सीडब्ल्यूसी मंडी नरसिंहपुर- सेवा सहकारी समिति लोकीपार, मॉ नर्मदा वेयर हाउस मलाह पिपरिया- सेवा सहकारी समिति करकबेल, पटेल वेयर हाउस मगरधा- सेवा सहकारी समिति बरहेटा व वृंदावन पंडा वेयरहाउस नयागांव- सेवा सहकारी समिति सिवनीबंधा और सांईखेडा तहसील के अंतर्गत केशवानंद वेयर हाउस पालीखैरी- सेवा सहकारी समिति रम्पुरा, सुविधा वेयर हाउस तूमडा- सेवा सहकारी समिति पीपरपानी व चौधरी वेयर हाउस रम्पुरा- सेवा सहकारी समिति बनवारी को केन्द्र बनाए गए हैं।



