Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ : भूपेश बघेल के बेटे की जांच पर मुख्यमंत्री विष्णु देव...

छत्तीसगढ़ : भूपेश बघेल के बेटे की जांच पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा – ईडी बहुत सोच-समझकर करती है कार्रवाई…………..

29
0

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के बाद राज्य की सियासत तेज हो गई है। विपक्ष आरोप लगा रहा है कि बदले की भावना से कार्रवाई की गई है, जबकि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि ईडी बिना वजह किसी को गिरफ्तार नहीं करती। ईडी ने चैतन्य बघेल पर शराब घोटाला, कोयला घोटाला और महादेव ऐप से जुड़े हवाला कारोबार में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लगाए हैं। और इस घोटाले में उन्हें 13 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। ईडी ने सबूतों के आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ईडी की कार्रवाई पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ईडी केंद्रीय जांच एजेंसी है और बहुत सोच-समझकर कार्रवाई करती है, किसी के कहने पर नहीं। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का काम ही जनता को परेशान करना है। जब वे सत्ता में थे, तो एक भी वादा पूरा नहीं किया और अब सड़क जाम कर लोगों की मुश्किलें बढ़ाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने जनता को धोखा दिया और अनेक घोटाले किए, जिसके कारण अब उनके नेता भ्रष्टाचार के आरोप में जेल जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here