जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर में बैंकों की मनमानी के कई मामले सामने आ रहे हैं। जिसमें से बैंकों द्वारा हितग्राहियों के साथ धोखाधड़ी करने और मनमाने तरीके से बाउंसिंग चार्ज लेने के आरोप लग रहे हैं। बताया जा रहा है कि, बैंकों द्वारा बाउंसिंग चार्ज लेने के मामले में मनमानी की जा रही है। और खाताधारक के खाते में पर्याप्त पैसा होने के बावजूद भी बाउंसिंग चार्ज लिया जा रहा है। यहां तक कि, बैंकों द्वारा गलत कारण बताकर बाउंसिंग चार्ज लिया जा रहा है। कभी चेक में हस्ताक्षर नहीं मिलने की बात कही जाती है तो कभी अन्य कारण बताए जाते हैं। जिससे हितग्राहियों को इस मनमानी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है और उनका विश्वास बैंकों से उठ रहा है।
बैकुण्ठपुर में बैंकों की मनमानी के कारण हितग्राहियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बैंकों द्वारा अलग-अलग नियम बनाकर हितग्राहियों के साथ धोखाधड़ी करने के आरोप लग रहे हैं। जिसमें से बैंकों द्वारा दो लाख से ऊपर वाले चेकों के लिए फॉर्म भरने की बात कही जा रही है, लेकिन ब्रांच मैनेजर द्वारा चेक काटने वाले को पहले से अवगत नहीं कराया जाता है। इससे हितग्राहियों को परेशानी हो रही है। साथ ही हितग्राहियों को हजारों रुपये बाउंसिंग चार्ज के रूप में काटे जा रहे हैं। यहीं नहीं हितग्राही बैंकों के चक्कर लगाते-लगाते परेशान हो रहे है।
बैंकों की मनमानी और आरबीआई के नियमों की अनदेखी
बैकुण्ठपुर में बैंकों की मनमानी और आरबीआई के नियमों की अनदेखी के कारण हितग्राहियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बैंकों द्वारा हितग्राहियों के साथ धोखाधड़ी और लूट करने के आरोप लग रहे हैं। और आरबीआई के नियमों के बावजूद भी बैंकों द्वारा मनमानी की जा रही है। हितग्राहियों को पहले से ही आरबीआई के नियम कानून की जानकारी होती है, लेकिन बैंकों द्वारा इसका पालन नहीं किया जा रहा है। एवं ब्रांच मैनेजर द्वारा हितग्राहियों के साथ तानाशाही और हटधरमी का व्यवहार किया जा रहा है। हितग्राहियों को अपशब्द कहे जा रहे हैं और उनके साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। जो कि क्षेत्रीय महाप्रबंधक और मुख्य महाप्रबंधक को इस मामले में कार्रवाई करनी चाहिए। उन्हें बैंकों की मनमानी और ब्रांच मैनेजर के दुर्व्यवहार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। और आरबीआई को भी इस मामले में कार्रवाई करनी चाहिए। जिससे हितग्राहियों का कार्य न्यायपूर्ण हो सके। यह सभी बिन्दुऐं जांच का विषय है। यह समाचार आमजनता के विचारधाराओं द्वारा प्रकाशित किया जा रहा है।


