जिला मुख्यालय सूरजपुर ब्लाॅक ओड़गी के समीप छतरंग ग्राम पंचायत में सचिव बिजेन्द्र जायसवाल द्वारा चार पंचायतों का प्रभार संभालने की खबर सामने आई है। जानकार सूत्र बताते है कि, बिजेन्द्र जायसवाल सचिव सूरजपुर जिले के ब्लॉक को स्वयं चला रहे हैं और छतरंग ग्राम पंचायत में अपनी भूमिका निभा रहे हैं। लेकिन क्या वे अपनी शक्तियों का सही तरीके से उपयोग कर रहे हैं ? लोगों में चर्चा है कि बिजेन्द्र जायसवाल पंचायतों में दबाव देकर अपना सीमेंट और रॉड ऊंचे रेटों में बेच रहा हैं। जो कि सिर्फ अपने बिजनेस को देखने ही पंचायतों में आता है न की सचिवालय के कार्यो को देखने। सचिव अपने पंचायतों का कार्य अपने घर में ही आराम फरमाकर निपटारा कर रहे है।
सचिव की अनुपस्थिति और ग्रामवासियों की परेशानी
बताया जाता है कि सचिव का घर लगभग 80 किमी दूर खोंड में है जो कि सप्ताह में सिर्फ एक दिन ही अपने सचिवालय में देखने आते हैं। इससे ग्रामवासियों को परेशानी हो रही है और वे अपने कामों के लिए सचिव से नहीं मिल पा रहे हैं। ग्रामवासी सचिव के खोज में दर-दर भटकते रहते हैं और उनसे काम करवाने के लिए आये दिन सचिवालय का चक्कर भी काटते हैं। इससे उनकी समय और ऊर्जा दोनों का नुकसान हो रहा है। बताया जा रहा है कि, सचिव अपने सचिवालय में न रहकर अपने घर में ही रहते हैं, जिससे ग्रामवासियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए परेशानी हो रही है। इससे पता चलता है कि सचिव अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।
ग्रामवासियों की मांग
ग्रामवासियों ने मांग की है कि सचिव को इस सचिवालय हटाया जाये, ताकि वे समस्याओं का समाधान कर सकें। अब प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वह इस मामले में जांच करे और सचिव को सचिवालय से हटाया जाये, ताकि ग्रामवासियों को अपनी समस्याओं का समाधान मिल सके।



