कोरबा नगर निगम क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण कई वार्डों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। वार्ड नंबर 13 न्यू अमरिया पारा और चिमनीभठा बस्ती में पिछले तीन दिनों से नाली का गंदा पानी घरों में घुस रहा है, जिससे लोगों को रात भर जागकर पानी को घर से बाहर निकालना पड़ रहा है। वार्ड नंबर 29 मुड़ापार में स्थिति गंभीर है, जहां मुड़ापार बस्ती, शांति नगर और रामनगर बस्ती के घरों में नाले का पानी घुस गया है। इससे सांप और कीड़े-मकोड़े भी घरों में प्रवेश कर गए हैं। शहर से लगे रवि शंकर दादर नाला में जल भराव के कारण कई गांव के लोग फंसे हुए हैं और उन्हें शहर आने के लिए कई किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ रही है। कुछ लोग जान जोखिम में डालकर नाला पार करने की कोशिश कर रहे हैं।
वार्ड पार्षद गोपाल कुर्रे ने बताया कि, शांति नगर और रामनगर के बीच बने नाले में पानी निकासी का कोई साधन नहीं है, जिससे पानी वापस घरों में घुस रहा है। उन्होंने इसकी जानकारी नगर निगम अधिकारियों को दे दी है।
कोरबा के वार्ड नंबर 9 सीतामढ़ी में नाला किनारे के घरों में जलभराव की समस्या कई सालों से बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि, यह समस्या हर साल बारिश के मौसम में उत्पन्न होती है, लेकिन नगर निगम और प्रशासन द्वारा कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि, पिछले कई सालों से जलभराव की समस्या बनी हुई है लेकिन जनप्रतिनिधि और संबंधित विभाग जिला प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह समझ से परे है कि इतनी बड़ी समस्या के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जनप्रतिनिधि और संबंधित विभाग जिला प्रशासन उनकी समस्या को अनदेखा कर रहे हैं। यहां तक कि, जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों में समस्या का समाधान करने की इच्छाशक्ति की कमी है। स्थानीय लोगों ने समस्या का समाधान करने की मांग की है। लोगों ने नालियों की नियमित साफ-सफाई और जल निकासी की व्यवस्था सुधारने की मांग की है। साथ ही जनप्रतिनिधियों को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना चाहिए और समस्या का समाधान करने के लिए काम करना चाहिए। एवं जनप्रतिनिधियों को समस्या का समाधान करने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए और लोगों को राहत प्रदान करनी चाहिए ।



